बहुजनों पर जुल्म

दिल्ली: बीजेपी महिला मोर्चा का केजरीवाल के आवास पर जोरदार प्रदर्शन

दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी जहां दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लगातार योजनाओं की घोषणा कर रही है वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी के महिला मोर्चा ने आम आदमी पार्टी पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

पंजाब में 1000 नहीं दिए, दिल्ली में 2100 का वादा कैसे?

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा मिश्रा पांडे ने AAP की सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी महिलाओं से 1000 रुपये देने का वादा किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। अब दिल्ली में 2100 रुपये का झूठा वादा कर महिलाओं को धोखा दिया जा रहा है। यह योजना सिर्फ वोट बटोरने के लिए है।

फर्जी योजना के तहत डेटा कलेक्ट करने की साजिश

पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने दावा किया कि यह योजना सिर्फ चुनावी लाभ के लिए चलाई गई है। फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए महिलाओं का पर्सनल डेटा कलेक्ट किया जा रहा है। यह धोखाधड़ी है, और हम इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उन्हें केजरीवाल के आवास के बाहर से हटाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि यह उनकी शांतिपूर्ण मांग थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

‘चुनावी जुमला’ बनाम ‘महिला सम्मान’: AAP-BJP के बीच सियासी जंग तेज

बीजेपी ने AAP पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि वह महिलाओं के सम्मान का मजाक बना रही है। वहीं, AAP ने इसे बीजेपी की सियासी चाल करार दिया है। दिल्ली की राजनीति में इस मुद्दे ने नया मोड़ ला दिया है, और आने वाले दिनों में यह बहस और तेज हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button