फिल्मी दुनिया

भगदड़ केस में हैदराबाद सेंट्रल जोन की पुलिस ने अल्लू अर्जुन से की 3 घंटे पूछताछ

पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन से पूछा गया कि क्या वे घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? इस पर उन्होंने कहा- मुझे महिला की मौत की जानकारी अगले दिन मिली।

जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है। अल्लू सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे दोपहर 2.45 बजे तक पूछताछ चली। इस दौरान स्टेशन में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और स्टेशन के रास्तों को ब्लॉक किया गया था।

अल्लू को 23 दिसंबर पुलिस ने नोटिस जारी कर पेश होने का कहा था। इधर 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुई घटना का एक और वीडियो सामने आया। इसमें सीढ़ियों से भीड़ उतरती नजर आ रही है। 15 सेकेंड के इस वीडियो के 8वें सेकेंड पर कुछ लोग एक बदहवास शख्स को बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने पूछे 8 सवाल

क्या आपको संध्या थिएटर के प्रीमियर शो में आने की अनुमति दी गई थी?

क्या मैनेजमेंट ने आपको पहले बताया था कि संध्या थिएटर नहीं आएं?

क्या आपको पता था कि पुलिस ने कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी?

आपने इसकी जानकारी नहीं ली? क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से मंजूरी ली थी?

आपकी पीआर टीम ने आपको पहले ही संध्या थिएटर के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं?

आपने वहां बाउंसर्स की कितनी व्यवस्था की थी?

घटनास्थल पर उस समय की स्थिति क्या थी?

क्या आप घटना के समय उपस्थित थे और यदि हां, तो आपने स्थिति को कैसे संभाला? 

केस वापस लेने को तैयार विक्टिम का पति

भगदड़ में मारी गई महिला के पति भास्कर, अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस वापस लेने को तैयार हैं। वे घटना में अल्लू अर्जुन को दोषी नहीं मानते। भास्कर ने कहा कि बेटे के इलाज के लिए अभिनेता से पूरा सहयोग मिला है। घटना के अगले दिन से ही अल्लू हमारा सपोर्ट कर रहे हैं। ये हादसा हमारा बैड लक है। हमें एक्टर की गिरफ्तारी के लिए दोषी ठहराया गया, लेकिन हमारे पास लड़ने की ताकत नहीं है।

भास्कर ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटा श्री तेज एक्टर का फैन है, इसलिए वो स्क्रीनिंग में गया था। वो पिछले 20 दिन से कोमा में है। कभी-कभी आंखें खोलता है, वो किसी को पहचान नहीं रहा। हमें नहीं पता उसके इलाज में कितना समय लगेगा।

अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे

हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button