एडिटोरियल

‘पेट भर गया है, लेकिन मन नहीं!’… क्यों आती है ऐसी फीलिंग, समझें इसकी वजह

क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है कि आपका पेट तो भर गया है लेकिन फिर भी खाने का मन करता रहता है (Food Cravings)। अगर हां तो यकीन मानिए ऐसा कई लोगों के साथ होता है लेकिन समझने वाली बात यह है कि ऐसा होता क्यों है। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानने कि क्यों पेट भरने के बाद भी खाने की क्रेविंग होती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Food Cravings Psychology: आपने कभी सोचा है कि खाना खाने के बाद भी हमें कुछ और खाने की क्रेविंग क्यों होती है? पेट भरा हुआ है, लेकिन मन संतुष्ट नहीं होता (eating and brain connection)। यह एक आम अनुभव है, जिसे हम सभी ने कभी न कभी महसूस किया होगा। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। सबसे पहले, हमें भूख और क्रेविंग के बीच का अंतर समझना होगा। भूख एक शारीरिक संकेत है जो हमें बताता है कि हमारे शरीर को एनर्जी की जरूरत है। जबकि क्रविंग एक मनोवैज्ञानिक इच्छा है, जो किसी खास तरह के खाने के लिए होती है।

पेट भर जाता है लेकिन मन नहीं भरता क्यों?

  • इमोशनल ईटिंग- कई बार हम अपने इमोशन्स को शांत करने के लिए खाना खाते हैं। जैसे कि जब हम उदास, स्ट्रेस में या बोर होते हैं, तो हम खाने की मदद से बेहतर महसूस करने की कोशिश करते हैं।
  • ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स खाना- ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी, नमक और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमें ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • नींद की कमी- पूरी नींद न लेने से भूख बढ़ सकती है और हमारा ज्यादा खाने का मन करने लगता है।
  • कुछ दवाओं के कारण- कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी भूख को बढ़ा सकते हैं।
  • पाचन संबंधी परेशानियां- पाचन संबंधी परेशानियां भी भूख बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
  • इसके नेगेटिव इफेक्ट्स क्या हैं?
  • अगर आप लगातार अपनी क्रेविंग को पूरा करते रहते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि- 
  • मोटापा- ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाने से मोटापा हो सकता है
  • डायबिटीज- हाई ब्लड शुगर का लेवल डायबिटीज का कारण बन सकता है।
  • दिल की बीमारियां- हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button